
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक तस्वीर ट्वीट की और कहा कि यूपी की भाजपा सरकार सपा को उच्च गुणवत्ता वाले कामों के लिए सलाहकार नियुक्त करे।
उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार से ऐसा करार है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार ही दरार है।
उच्च गुणवत्तावाले विकास कार्य करने के लिए भाजपा सरकार सपा को अपना सलाहकार बनाए और ये सीखे कि ऐसा एक्सप्रेसवे कैसे बनाया जाता है जहां भारी-भरकम जहाज़ भी उतारे जा सकते हैं।
भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार से ऐसा करार है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार ही दरार है।
उच्च गुणवत्तावाले विकास कार्य करने के लिए भाजपा सरकार सपा को अपना सलाहकार बनाए और ये सीखे कि ऐसा एक्सप्रेसवे कैसे बनाया जाता है जहां भारी-भरकम जहाज़ भी उतारे जा सकते हैं। pic.twitter.com/y2p1IJVTDT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2023
अखिलेश यादव अपने साक्षात्कारों में सपा सरकार में बनाए गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हैं और योगी सरकार में बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं।