पत्नी से फोन पर बात करते हुए लगा ली फांसी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)

पत्नी से फोन पर बात करते हुए लगा ली फांसी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
– फोटो : ??? ?????

तेलीबाग के बलदेव विहार निवासी शेखर सिंह (30) ने शुक्रवार रात पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुए फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

परिजनों के मुताबिक, छह महीने पहले विनीता घर छोड़कर चली गई थी। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं आई। आशंका है कि इसी वजह से वह अवसाद में चला गया और खुदकुशी कर ली।

पीजीआई इंस्पेक्टर राजेश राणा सिंह के मुताबिक, शेखर सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। 12 साल पहले विनीता से शादी हुई थी।

संजय ने बताया कि शुक्रवार रात बेटा शेखर कमरे में था और पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

काफी प्रयास के बाद भी शेखर ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शेखर फंदे से लटक रहा था। पास में उसका मोबाइल पड़ा था।

पत्नी मायके गई तो डिप्रेशन में लगा ली फांसी

काकोरी के भलिया गांव निवासी रंजीत कमल सिंह (38) ने शुक्रवार रात डिप्रेशन के चलते फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, युवक का इलाज भी चल रहा था। बृहस्पतिवार को पत्नी स्नेह लता बच्चे को लेकर मायके रायबरेली चली गई थी। शनिवार दोपहर भतीजा मकान के ऊपर वाले हिस्से में जब उसे बुलाने गया तो हादसे की जानकारी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.