पत्रकारों से वार्ता करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक महराजी देवी।

पत्रकारों से वार्ता करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक महराजी देवी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्री के विवाह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर जमकर हमलावर रहे। अमेठी सांसद को पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलेंडर वाली सांसद बताया। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी अमेठी विधानसभा से विधायक हैं।

रविवार को उनकी बेटी सुधा की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री गयात्री प्रजापति को सात दिन की पैरोल मिली है। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार समेत मुख्यमंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि नव युगल दंपती को शादी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। अमेठी अपने नाम से ही जानी जाती है। जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं वे अमेठी को जानते हैं। मैं पहले भी अमेठी आया हूं। आज पुनः मुझे अमेठी आने का मौका मिला।  इसलिए मैं जानता को धन्यवाद देता हूं।

ये भी पढ़ें – निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर

ये भी पढ़ें – 1500 गांवों तक प्रियंका गांधी के संदेश को पहुंचाएगी अल्पसंख्यक कांग्रेस, तैयार हुई कार्ययोजना

उन्होंने अमेठी में सपा को चुना और विधायक बनाया। अखिलेश ने कहा क प्रदेश के हालात आप से छिपे नहीं हैं। अभी सदन खत्म हुआ है। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अगर गरीब हैं तो इस सरकार में उसे न्याय नहीं मिला सकता। विपक्ष ने जो भी सवाल उठाए उसके जवाब नहीं दिए गए। भाजपा डंका बजाती थी कि एक उद्योगपति दुनिया में नंबर एक पर पहुंचकर अब पता नहीं किस स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा के एक साथी उद्योगपति के 20 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

एलआईसी और स्टेट बैंक का पैसा डूब गया। जनता जानना चाहती है कि जिनके कारण पैसा डूबा उन पर कार्रवाई होगी कि नहीं। अमेठी से सुल्तानपुर से भाजपा की एमपी हैं। जो सिलेंडर वाली एमपी हैं। होली आ गई लेकिन अभी गरीब को सिलेंडर नही मिला। आज चीनी, आटा, रिफाइंड सभी कुछ महंगे हैं। आज किसानों को आलू की कीमत नही मिल रही है। भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रहे थे। कुछ नहीं हुआ। महंगाई बढ़ गई। भाजपा कहती है कि सिर्फ चार परसेंट बेरोजगारी बची है लेकिन किसी गांव में देख लीजिए कितने बेरोजगार हैं। बस के किराए भी बढ़ा दिए गए। 2024 में भाजपा को सबक सिखाएं।  जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था। बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नही है। कहीं भी बुलडोजर चल रहा है। इस देश को संविधान से चलना चाहिए लेकिन नही चल रहा है। भाजपा बाबा साहब का संविधान नहीं कोई और संविधान चला रही है। इन्होंने संविधान पढ़ा ही नहीं है। बिना समाजवाद के सेकुलरिज्म कैसे संभव है। सड़कों पर सांड अभी भी घूम रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.