मीडिया को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

मीडिया को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच मार्च को विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र लिखने वाले नेता भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में फंसे हैं। 

ये भी पढ़ें – लखनऊ से हमेशा जुड़े रहे फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक

ये भी पढ़ें – अयोध्या में होली पर उड़ा आस्था का रंग, संतों ने रामलला और हनुमानगढ़ी में खेली होली

उन्होंने कहा कि सपा भी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी रही है। गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी घोटाला, ग्रेटर नोएडा जमीन अधिग्रहण घोटाला, खनन घोटाला और लैपटॉप घोटाला व खाद्यान्न घोटाला सपा सरकार के समय में ही हुआ था।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, 2000 करोड़ का एम्बुलेंस घोटाला भी सपा सरकार के समय ही हुआ था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार भूषण का अवार्ड मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता खुद को बचाने के लिए आरोप लगा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.