सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर पलटवार किया है। पहले पार्टी के मीडियासेल से ट्वीट किया गया। फिर इसे अखिलेश यादव ने रीट्वीट किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सपा के ट्विटर हैंडल से इस पर पलटवार करते हुए लिखा गया कि यूपी सरकार में भ्रष्ट व घूसखोर मंत्री सपा पर इल्जाम लगा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य मंत्रित्वकाल में अस्पतालों में दवाएं, स्ट्रेचर, व्हील चेयर, बेड नहीं मिल रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है।। ये वसूली के लिए दौरा करते हैं। इनके विभाग में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। ये जिलों के दौरे कर नायक की नौटकी करते हैं। अखिलेश ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।

निधन पर जताया शोक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ के निधन पर शोक जताया है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अपर्ति की है। इसी तरह प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.