संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 05 Mar 2023 12:32 AM IST

रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को लालगंज व सदर तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। लालगंज बाजार में रोक के बाद भी रंगीन कचरी बिकती मिली। अभियान में दो क्विंटल रंगीन कचरी और एक क्विंटल दूषित छेना नष्ट कराया गया। छह नमूूने भरकर जांच के लिए भेजा गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बसावन खेड़ा में रामनरेश की दुकान से छेना का नमूना लिया गया। छेने की गुणवत्ता जांच में खराब मिली। करीब एक क्विंटल छेना मिठाई को नष्ट करा दिया गया। लालगंज में शिवशंकर की दुकान पर रंगीन कचरी बेची जा रही थी।

नमूना सील कर करीब दो क्विंटल कचरी को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा गुमानखेड़ा लालगंज में राजकिशोर की दुकान से खोवा व गेंगासो स्थित गोपाल शुक्ला की दुकान से पनीर का नमूना भरा गया। किलौली में गिरजा शंकर की दुकान से बर्फी व लालगंज में पंकज गुप्ता की दुकान से अनिक घी का नमूना भरा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.