संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 10 Mar 2023 12:08 AM IST

रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को एक विधायक, एक पूर्व विधायक और दो मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक ने अपनी बहन की शादी के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए। एक पूर्व विधायक ने तीन करोड़ रुपये लिए, लेकिन वापस नहीं किए। मांगने पर धमकाया जा रहा है। एक मंत्री का भांजा उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा है।

पूर्व विधायक प्रभुटाउन स्थित एक होटल में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि इन सब लोगों पर आरोप लगाने के बाद उनकी हत्या कराई जा सकती है। इसलिए पुलिस-प्रशासन उनको सुरक्षा मुहैया कराए और आरोपों का स्वत: संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक मंत्री का भांजा उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहा है। होली के दिन भी बेटी के साथ मारपीट की। इससे उसकी बेेटी को गंभीर चोटें आईं हैं।

उनका आरोप है कि भांजा कहता है कि उनके मामा मंत्री हैं। इसलिए कुछ नहीं होगा। मंत्री की बहन भी इसमें शामिल है। उसकी बेटी को घर से निकालने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। मंत्री का उसे संरक्षण है। साथ ही एक अन्य मंत्री पर आरोप लगाए। कहा कि वह उनकी हत्या करा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विधायक ने बहन की शादी के लिए रुपये लिए, लेकिन वापस नहीं किए जा रहे हैं। इसी तरह एक पूर्व विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से इन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह कोई तहरीर नहीं देंगे। पुलिस प्रशासन इन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खुद कार्रवाई करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.