संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 13 Mar 2023 12:40 AM IST

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे लोडर चालक समेत दो लोगों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। युवकों के साथ मारपीट, धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी एक संगठन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।

अमेठी जिले के जायस कस्बे का रहने वाला युवक लोडर लेकर जायस की तरफ जा रहा था। तभी सारस होटल के पास लोडर एक कार से जा टकरा गया। इतनी सी बात पर कार सवार लोग उसकी धुनाई करने लगे। इस दौरान एक युवक मारपीट का वीडियो बनाने लगा। कार सवार लोगों ने उसे भी पीट दिया।

सारस होटल के पास आधा घंटे तक हंगामा चला लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। कुछ देर बाद मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों ने मामले में समझौता कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.