फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार

फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से शनिवार रात गिरी एसयूवी की बेकाबू रफ्तार हादसे की वजह बनी। फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक रफ्तार कम नहीं कर सका और एसयूवी पलक झपकते ही लगभग 30 फीट नीचे आ गिरी। रविवार को हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिससे एसयूवी के तेज रफ्तार में होने की पुष्टि हुई। पल भर में तीन जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। एक घायल अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

निशातगंज निवासी अमित अपनी कार से शनिवार रात एक शादी समारोह में गए थे। उनके साथ तीन दोस्त हर्ष, राजकुमार और राजीव शुक्ला उर्फ प्रांशु भी थे। देर रात वापसी में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से मुंशीपुलिया की ओर जाते वक्त एसयूवी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी थी। 

हादसे में राजकुमार, राजीव व अमित की मौत हो गई थी, जबकि हर्ष का इलाज जारी है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें एसयूवी ऊपर से नीचे गिरती दिख रही है। पुलिस के मुताबिक बेकाबू रफ्तार हादसे की वजह बनी। मोड़ के पास रफ्तार धीमी नहीं हो सकी, इसलिए एसयूवी सीधे नीचे गिर गई।

50 मीटर तक हवा में रही थी एसयूवी

जहां से एसयूवी गिरते दिख रही हैं वहां से करीब पचास मीटर दूरी पर एक बिजली का पोल लगा है। एसयूवी फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे इसी पोल से टकराई थी। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एसयूवी पचास मीटर तक हवा में रही थी। इसके अलावा फ्लाईओवर पर अंधेरा था। स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं थीं। आशंका है कि कार चलाने वाला फ्लाईओवर के मोड़ को समझ नहीं पाया। वहीं एसयूवी अमित की थी, लेकिन उसे राजकुमार चला रहा था। आशंका है कि शायद राजकुमार को इसे चलाने का बहुत अंदाजा नहीं था। वह बस रफ्तार बढ़ाता गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.