सांकेतिक तस्वीर, संरक्षण गृह, बाल संरक्षण गृह, बालिका संरक्षण गृह

सांकेतिक तस्वीर, संरक्षण गृह, बाल संरक्षण गृह, बालिका संरक्षण गृह
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरकार प्रदेश में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों के पालन-पोषण के लिए कई शहरों में महिलाओं, किशोरियों और किशोरों के लिए संरक्षण गृहों की संख्या बढ़ाने जा रही है। इसके लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में 13 जिलों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। 

दरअसल, कोरोना काल के बाद प्रदेश में निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों संख्या में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने संरक्षण गृहों की संख्या भी बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके मद्देनजर विभाग ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में भी इसे शामिल किया था। हालांकि करीब एक साल बाद भी विभाग इसका प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाया था। इसी कड़ी में अब कार्ययोजना तैयार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed