
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए मार्च माह में किसी भी तरह की हड़ताल नहीं की जानी चाहिए। कर्मचारियों के हितों को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन गंभीर है। समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर बातचीत चल ही है।
ऊर्जा मंत्री ने जारी बयान में कहा कि मार्च माह वित्तीय आमदनी एवं राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में हुए राजस्व संग्रह का असर पूरे वर्ष पर पड़ता है और उसी से कर्मचारियों के वेतन एवं कल्याण तथा विकास के कार्य होते हैं। फिर भी कुछ तत्व राजनैतिक कारणों से मार्च महीने में होने वाले विभागीय एवं वित्तीय कार्य को बाधित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों द्वारा आगामी दिनों में हड़ताल तथा कार्य बहिष्कार करने का आह्वान इसी दिशा में लिया गया एक कदम है। इनसे भी बातचीत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – जदयू नेता ने यूपी में सपा से गठबंधन के दिए संकेत, बोले- सपा हमारी वास्तविक सहयोगी
ये भी पढ़ें – रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि वह विद्युत मज़दूर पंचायत एवं विद्युत कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण संघों और संगठनों का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कर्मचारी हित के साथ जनता और राज्य के हित को भी देखा है और इस प्रस्तावित हड़ताल का विरोध किया है।