लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के घोष शिक्षा वर्ग का पथ संचलन सरस्वती कुंज निरालानगर से निकाला गया। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष शिक्षा वर्ग ( अवध प्रांत) का 8 दिवसीय घोष प्रशिक्षण के साथ साथ शारीरिक बौद्धिक प्रशिक्षण वर्ग बीते 8 दिनों से सरस्वती कुंज निरालानगर में चल रहा है। इसमें प्रांत घोष प्रमुख अरविंद जी विभाग प्रचारक अनिल जी भाग बाल प्रमुख स्वयं जी,मुख्य शिक्षक शिवाजी,घोष के शिक्षक हर्षित जी,शुभम जी,शाश्वत जी नितिन जी मौजूद रहे।
खबर- स्वयं तिवारी (सेक्टर क्यू)